चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत अनुबंध पर लगे हुए सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति आयु तक नौकरी की गारंटी दी जाएगी जो 15 अगस्त 2024 तक कम से कम पांच साल की सेवाएं पूरी कर चुके हों. जी हाँ, रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी की गारंटी पाने के लिए कर्मचारियों को यह शर्त पूरी करनी होगी. इसके बाद, 5 साल की सेवाएं पूरे करने वाले अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं है.
HKRNL कर्मचारियों के लिए फैसला
भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की तरफ से शुक्रवार को प्रश्नकाल में पूछा कि क्या राज्य सरकार द्वारा एचकेआरएनएल के तहत लगे उन कर्मचारियों को भी सेवा सुरक्षा मिलेगी जो 15 अगस्त 2025 तक 5 साल की सेवाएं दे चुके हैं या फिर जो कर्मचारी 15 अगस्त 2026 तक पांच साल की सेवाएं पूरी करने वाले हैं.
नौकरी की गारंटी
राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए जवाब में बताया गया है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे में फिलहाल सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी दी जाएगी जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक कम से कम 5 साल की सेवाएं दे दी है.
