CET ग्रुप- डी अभ्यर्थियों को राहत, HSSC ने आवेदन की बढ़ाई डेडलाइन

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप- डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यर्थी 5 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई थी. अब उम्मीदवारों को आवेदन के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है.

Haryana CET HSSC CET

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 8 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के सुधार या संपादन के लिए 9 जुलाई से 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

HSSC ने आवेदन की बढ़ाई डेडलाइन

CET ग्रुप- डी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी. HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया है. केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. हिम्मत सिंह ने बताया कि अब तक CET ग्रुप- डी के लिए 13 लाख 12 हजार 989 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 10 लाख 84 हजार 621 उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट भी कर चुके हैं.

अभ्यर्थियों को राहत

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपना आवेदन फॉर्म स्वयं भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें. इससे बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़े -  अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा में मार्च 2027 तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.