हरियाणा के BPL परिवारों को बड़ा झटका, इस बार राशन के साथ नहीं मिलेगा सरसों का तेल

चंडीगढ़ | हरियाणा में BPL राशन कार्ड धारकों को इस बार सरकारी राशन के साथ सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा. इसकी मुख्य वजह इस बार सरसों की सरकारी खरीद अपेक्षा से काफी कम होना बताई जा रही है. सरकारी खरीद कम होने के कारण गरीब परिवारों को सरसों का तेल उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है. जानकारी के अनुसार इस सीजन में बाजार में सरसों के दाम अच्छे मिलने से किसानों ने अपनी फसल सरकारी एजेंसियों की बजाय निजी खरीदारों को बेचना ज्यादा उचित समझा.

mustered mandi sarso

इसका असर सरकारी खरीद पर पड़ा और पर्याप्त मात्रा में सरसों का स्टॉक नहीं जुट पाया. सरकारी खरीद कम होने के चलते अब राशन वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. इसी वजह से बीपीएल परिवारों को मिलने वाला सरसों का तेल इस बार उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा.

वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार

सूत्रों के अनुसार, सरकार अब वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है. इसके तहत पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजने या किसी अन्य योजना के जरिए राहत देने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 7 दिन बारिश से राहत; सितंबर में फिर बदलेगा मौसम

फैसले का इंतजार

सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद ही, यह पता चलेगा कि बीपीएल परिवारों को सरसों के तेल की जगह नकद सहायता मिलेगी या कोई अन्य व्यवस्था लागू की जाएगी. फिलहाल, जबतक आधिकारिक सूचना नहीं आती है, स्थिति सामान्य ही रहेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.