हरियाणा में रात के तापमान में आएगी गिरावट, सुबह और रात के समय रहेगी ठंड

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह के समय धूप तो अच्छी निकल रही है मगर दोपहर बाद मौसम बदलने की वजह से फिर से ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों तक मौसम परिवर्तनशील ही बने रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय ठंड रहेगी.

Sardi Ka Mausam Weather

रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है. प्रदेश के करनाल जिले में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री गिर गया. हिसार का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंच गया. बुधवार को दिन में शीतलहर भी चली. हवा की गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी. जिस कारण ठंड का भी एहसास हुआ.

जिलेवार- न्यूनतम और अधिकतम तापमान

  • कुरूक्षेत्र- 7.3 और 18.7
  • नारनौल- 10.2 व 21
  • पानीपत- 8 और 17.5
  • रोहतक- 7.2 और 16.5
  • सिरसा- 8.6 और 19.6
  • अम्बाला- 6.5 और 18.3
  • भिवानी- 9.2 और 18.2
  • गुरूग्राम- 6.8 और 18.8
  • हिसार – 5.6 और 18.2
  • करनाल- 4.2 और 18.5

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!