हरियाणा: मिड- डे- मील वर्कर और कुक को अब हर 6 महीने में देना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट, आदेश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन स्कूलों में मिड- डे- मील का खाना बनाने वाले वर्करों को अब हर 6 महीने में फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा. मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ये आदेश जारी किया है.

mid day meal

स्कूल मुखियाओं की मनमानी पर लगेगा अंकुश

वहीं, स्कूल मुखिया की मनमानी पर भी नकेल कसते हुए स्पष्ट किया है कि कुक को हटाने व लगाने की प्रक्रिया निदेशालय के निर्देशानुसार होगी. प्रत्येक खंड के विद्यालयों में छात्र की संख्या के अनुसार कुक कार्य कर रही हैं या नहीं, इसकी निगरानी डीडीओ रखेंगे. निर्धारित संख्या के अनुसार, कुक की नियुक्त न मिलने पर स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

इसके अलावा निदेशालय की ओर से मिड- डे- मील राशन की कमी पर भी कड़ा संज्ञान लिया गया है. अब राशन की निगरानी का जिम्मा स्कूल मुखिया और मिड डे मील इंचार्ज को सौंपा गया है. राशन की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर भी स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.