हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों के तबादले नहीं कर पाएंगे मंत्री, यहाँ पढ़ें पूरा माजरा

चंडीगढ़| हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी (Group D) के कर्मचारियों के तबादलों की शक्ति मंत्रियों को देने की चर्चा उठ रही थी, जिस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने विराम लगा दिया है. सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि राज्य में तबादलों को लेकर पहले से ही ऑनलाइन व्यवस्था चली आ रही है. ऐसे में यह अधिकार किसी को कैसे दिए जा सकते हैं. हरियाणा में ट्रांसफर ऑनलाइन माध्यम से होते हैं.

Transfer

तबादलों को लेकर पारदर्शी प्रक्रिया

इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा. सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर पंचकूला के गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे थे. इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में तबादलों को लेकर एक पारदर्शी प्रक्रिया चल रही है. इसमें ऑफलाइन प्रक्रिया का कोई काम नहीं है.

मंत्रियों ने की थी तबादले की शक्ति देने की सिफारिश

यदि किसी कर्मचारी को ऑनलाइन तबादलों से समस्या है, तो वह जिला उपायुक्त के नेतृत्व में बनी कमेटी के पास अपना आवेदन दे सकता है. वहां उसकी समस्या का समाधान किया जा सकेगा. कुछ मंत्रियों ने ग्रुप डी के कर्मचारियों के तबादले करने की शक्ति देने की सिफारिश की थी, लेकिन सीएम ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी कर्मचारियों के तबादले ऑनलाइन होते हैं, इसमें ऑफलाइन का कोई काम नहीं है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.