चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से आमजन के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां यूटी प्रशासन द्वारा कई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते चंडीगढ़ में कुछ सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है.
इसके चलते यात्रियों को अपना रूट बदलना होगा. यहां चंडीगढ़ के सेक्टर- 38 पश्चिम और 38 के बीच जंक्शन नंबर- 30 पर सड़क मार्ग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण 10 दिनों के लिए बंद रहेगा.
10 दिन बंद रहेगी सड़क
यह सड़क 13 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक बंद रहेगी. प्रशासन ने शहर वासियों को सलाह दी है कि इस दौरान दूसरे रास्ते से जाने की योजना बनाएं, ताकि निर्माण कार्य के दौरान कोई समस्या पैदा ना हो. इसके साथ ही, लोगो से अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है.
चंडीगढ़ शहर की कई सड़के निर्माणाधीन
प्रशासन और नगर निगम की तरफ से शहर में बड़ी संख्या में सड़कों को या तो दोबारा से बनाया जा रहा है या फिर इनकी मरम्मत की जा रही है. इनमें अलग- अलग एरिया की V3 और V6 सड़के शामिल है. इन सड़कों पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है. वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में कोई समस्या न हो. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी गई है.
