हरियाणा में 1 अप्रैल से लागू होगा नया कलेक्टर रेट, गुरुग्राम- हिसार के इन इलाकों में आसमान छूएंगे जमीन के दाम

चंडीगढ़ | हरियाणा में जमीन की खरीद-फरोख्त करना महंगा होने जा रहा है. बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की प्रस्तावित दरें जारी कर दी गई है. सभी जिलों की सरकारी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया गया है. नई दरों में आवासीय, कृषि और व्यावसायिक भूमि के रेट में 75% तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है. 1 अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे.

Plot Jamin Ghar House

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि तय समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी की जाए. संपत्ति के हस्तांतरण (रजिस्ट्री) के लिए नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगे.

गुरुग्राम में प्रस्तावित नई कलेक्टर रेट दरें

अभी गुरुग्राम के बजघेड़ा में एक एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट 4 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये है. नया रेट लागू होने पर यहां की कृषि भूमि का रेट 7 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये प्रति एकड़ हो जाएगा.

इसके साथ लगते सराय अलावर्दी में भी कृषि भूमि के रेट में 75% तक बढ़ोतरी संभव है.

हिदायतपुर में भी रेजिडेंशियल जमीन का कलेक्टर रेट पहले साढ़े 27 हजार रुपये प्रति गज था, जो अब प्रस्तावित 48.125 रुपये प्रति गज कर दिया गया है.

इसी तरह शाहपुर और सुखराली में भी रेजिडेंशियल जमीन के रेट में 75% की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है.

हिसार में अग्रोहा सबसे महंगा

ओवरऑल हिसार शहर की बात करें तो शहरी रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टरों में औसतन 15% की बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में नहरी और गैर-मुमकिन कृषि भूमि के दामों में 25% से 75% तक का बढ़ोतरी प्रस्तावित है.

अग्रोहा में कलेक्टर के रेट में 75% की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. अग्रोहा क्षेत्र की व्यावसायिक संपत्तियों में 30% तक की वृद्धि देखी गई है.

अशोक विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 30% की वृद्धि का प्रस्ताव है.

नंद विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 45% की बढ़ोतरी प्रस्तावित है. सेक्टर- 13 और 14P जैसे पॉश इलाकों में रिहायशी रेट 56 हजार 925 रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; 2 हफ्ते में करना होगा यह काम

पंचकूला में दिखेगी इतनी बढ़ोतरी

पंचकूला के सेक्टर- 19,27, 28,31 और एडीसी सेक्टर- 4, 5,6 में आवासीय भूमि के रेट में 75% की बढ़ोतरी की गई है. एससीएफ सेक्टर- 4, 6,10,12,15,16 में व्यावसायिक भूमि के रेट भी 75% बढ़ाए गए है. सेक्टर- 23, 24, 25,26 में भी आवासीय भूमि के रेट में 45% की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है. जबकि बूथ सेक्टर- 7,8,9 में व्यावसायिक दरों में 60% की बढ़ोतरी प्रस्तावित है.

फरीदाबाद का यह इलाका सबसे महंगा

प्रस्ताव के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका और फरीदपुर जैसे इलाकों में रिहायशी जमीन की कीमतों में करीब 75% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

पॉश सेक्टर- 14 और सेक्टर- 21A में बड़े प्लॉट्स की कीमतों में लगभग 60% तक बढ़ोतरी हो सकती है.

सेक्टर- 14 में अब रेट 58 हजार से बढ़कर 92 हजार 800 रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंचने की संभावना हैं.

कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की बात करें तो सेक्टर-16 को शहर का सबसे महंगा इलाका बनाने की तैयारी है. यहां कॉमर्शियल प्लॉट्स की कीमतों में करीब 75% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है.

सेक्टर- 79 व 83 और बड़खल क्षेत्र के कई इलाकों में भी 45- 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

रेवाड़ी में क्या होगी नई दरें

रेवाड़ी में सेक्टर- 4 में आवसीय प्लाटों के रेट में करीब 4 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है. काठ मंडी, कटला बाजार, मॉडल टाउन, गोकल गेट, नई बस्ती क्षेत्र को छोड़कर अधिकतर आवासीय और कॉमर्शियल क्षेत्र के रेटों में बदलाव किया गया है. नए कलेक्टर रेट में सरकुलर रोड से बाहर आवासीय क्षेत्रों में झज्जर रोड पर सरकुलर रोड से फाटक तक और कॉमर्शियल में ब्रॉस मार्केट सबसे महंगा एरिया है. पुराने शहर में पुरानी सब्जी मंडी से गोकल गेट तक का क्षेत्र सबसे महंगा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.