हरियाणा सरकार का नया आदेश जारी, इन कर्मचारियों की बदली रिटायरमेंट की उम्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से दिव्यांग और दृष्टिबाधित कर्मचारियों के लिए एक नया बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने दिव्यांग और दृष्टिबाधित कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज में बदलाव किया है. अब ये कर्मचारी 60 साल नहीं बल्कि 58 साल की आयु में रिटायर होंगे. इसका अर्थ है कि अब दिव्यांग कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल निर्धारित कर दी गई है.

Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार का नया आदेश जारी

इसके अतिरिक्त सरकार ने दिव्यांग और दृष्टिबाधित कर्मचारियों के लिए हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) संशोधन नियम 2026 के रूप में एक नई रोजगार व्यवस्था को लागू किया है. वित्त विभाग की तरफ से इसे हरी झंडी मिल चुकी है. खबरें आ रही है कि 70% या उससे ज्यादा विकलांगता वाले दिव्यांग कर्मचारी और दृष्टिहीन कर्मचारी” 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होंगे. इस चेंज में ग्रुप D के कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को राहत प्रदान की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के BPL परिवारों को बड़ा झटका, इस बार राशन के साथ नहीं मिलेगा सरसों का तेल

सभी विभागों में लागू हुआ परिवर्तन

ग्रुप डी के कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी 60 साल की आयु में ही रिटायर होते रहेंगे. नए बदलाव के मुताबिक, एक- आंख वाले कर्मचारियों को “अंधे” या दिव्यांग व्यक्तियों की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा. वे भी 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे. यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से सभी विभागों में लागू किया जा चुका है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.