हरियाणा में ग्राम सचिव के 2250 व महाग्राम सचिव के 125 नए पद सृजित, जल्द होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा के पंचायतों में सरपंचों के साथ विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले पंचायत सचिवों पर काम का दवाब अब कम होने वाला है. ग्राम सचिव-।। के 2,250 पदों का सृजन किया गया है. इसके अलावा, महाग्राम सचिव के भी 125 पद बनाये गए हैं. इन पदों को भरने के लिए विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा शीघ्र ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को सिफारिश की जाएगी. विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने नए पदों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

HSSC

विकास कार्य होंगे पारदर्शी

ग्राम सचिवों के पदनाम में बदलाव करते हुए सेवा नियमों क़ो भी बदला है. ग्राम सचिव- ॥ पर भर्ती के लिए स्नातक डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य होगा. अब ग्राम सचिव का काडर 4,477 हो गया है. इससे पहले सीधी भर्ती से ग्राम सचिव के 2,237 पद भरे गए थे, जिसके लिए ग्राम सचिव पद की तय योग्यता स्नातक थी. मौजूदा ग्राम सचिवों को अब ग्राम सचिव-। के रूप में परिवर्तित किया गया है. ग्राम सचिवों की नियुक्ति से विकास कार्यों में पारदर्शिता होगी.

मिलेगा इतना वेतनमान

विकास एवं पंचायत विभाग में अब ग्राम सचिव- ।। के 3,857 पद हो चुके हैं जबकि ग्राम सचिव- । के 620 पद निर्धारित किए गए हैं. महाग्राम सचिव का न्यूनतम वेतनमान 29 हजार 200 रुपये, ग्राम सचिव- II का न्यूनतम वेतनमान 25 हजार 500 रुपये और ग्राम सचिव- । का न्यूनतम वेतनमान 19,900 रुपए होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, 25 प्रतिशत पद महाग्राम सचिव को प्रमोशन, 20 प्रतिशत पद ग्राम सचिव- । को पदोन्नति और पांच प्रतिशत पद पटवारियों को पदोन्नति या केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभाग में नियुक्त कर्मचारी के ट्रांसफर से भरे जाएंगे. महाग्राम सचिव के पद ग्राम सचिव -।। को पदोन्नति या ट्रांसफर से भरा जाएगा. ग्राम सचिव-। के पद सीधी भर्ती और ग्राम सचिव-।। के पद ग्राम सचिव- । को पदोन्नति या सीधी भर्ती से भरे जायेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.