हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर नया अपडेट, चेक करें कब होगा PMT

चंडीगढ़ | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 पदों के लिए होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर नया अपडेट जारी किया है. आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट यानि PMT की संभावित तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है. खैर, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नही हुई है.

HSSC Chairman Himmat Singh

जानकारी देने हुए उन्होंने अपनी X पोस्ट में लिखा, “इंतजार खत्म, पीएमटी 15 अप्रैल 2026 से आयोजित किया जाना संभावित है.”

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

चूंकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. आयोग के अनुसार, एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू, 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.