हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बुलाई हाई- लेवल बैठक

चंडीगढ़ | सरकार ने संविदा (कच्चे) कर्मचारियों के लिए हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) रूल्स- 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मानव संसाधन विभाग (HRD) ने हाई- लेवल समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी विभागों में नियमों के लागू होने की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और लंबित कार्यों को तय समय में पूरा करने पर चर्चा होगी. सरकार ने पात्र संविदा कर्मचारियों के रिकॉर्ड सत्यापन के लिए 15 अगस्त 2026 की समय- सीमा निर्धारित की है.

Contract Employees

समीक्षा बैठक में यह आकलन किया जाएगा कि विभिन्न विभागों ने रिकॉर्ड सत्यापन, पात्रता जांच और डेटा अपडेट का कार्य कितना पूरा किया है. जिन विभागों में प्रक्रिया धीमी है वहां तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं.

रिकॉर्ड सत्यापन पर जोर

बैठक में सबसे अधिक जोर रिकॉर्ड सत्यापन पर रहेगा. सूत्रों के अनुसार, सभी विभागों से संविदा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी. सही और प्रमाणित रिकॉर्ड तैयार होने के बाद ही पात्र कर्मचारियों को नियमों के तहत सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जा सकेगा. समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के सामने आ रही तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षा विभाग में विवाद, गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट में नया मोड़

देखें लिस्ट

विभाग कच्चे कर्मचारी
स्वास्थ्य 1,500
बिजली 8,000
पब्लिक हेल्थ 3,000
HSVP 5,000
नौकरी नहीं 5,000
गेस्ट टीचर 14,000
अन्य 2,000

बुलाई हाई- लेवल बैठक

यदि किसी विभाग को रिकॉर्ड सत्यापन या डेटा संकलन में दिक्कत आ रही है, तो उसके समाधान के लिए दिशा- निर्देश जारी किए जाएंगे. इसके लिए सभी विभागों को कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. 15 अगस्त तक विभागों को पात्र कर्मचारियों के रिकॉर्ड का सत्यापन, सेवा संबंधी दस्तावेजों की जांच, विभागवार डेटा अपडेट और प्रगति रिपोर्ट तैयार कर HRD को भेजनी होगी. यह समीक्षा बैठक नियम लागू होने के बाद पहली व्यापक समीक्षा होगी.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.