हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की घोषणा, नहीं हटाए जाएंगे HKRN कर्मचारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्य कर रहे किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा. दरअसल, ग्रुप डी के नव चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

CM Nayab Singh Saini

नहीं हटेगा कोई भी कर्मचारी

इस दौरान पत्रकारों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए कर्मचारियों के हित सर्वोपरि हैं. उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने कई अन्य कदम भी उठाए हैं. इसी के चलते मुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं आएगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों CET परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जिसके जरिये योग्य युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में स्थायी नौकरियां मिलेगी.

वायरल हो रही हटाने की खबर

गौरतलब है कि महिला बाल विकास विभाग में कार्य कर रही एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने के बारे में एक नोटिंग काफी वायरल हो रही थी. इससे यह मैसेज दिया गया कि प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे 5 साल से कम सेवा वाले कर्मचारियों को सरकार अब हटाने जा रही है.

हाई स्पीड से हो रहा काम

सरकार ने बीते शुक्रवार देर रात बयान भी जारी किया था कि एचकेआरएन के तहत लगे किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि प्रदेश सरकार का संकल्प नॉन स्टॉप प्रयास- नॉन स्टॉप विकास का है. इसी दिशा में हाई स्पीड से काम किया जा रहा है. सरकार की तरफ से 3 गुना हाई स्पीड से आगे बढ़ा जा रहा है और हर क्षेत्र में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्यभर में लगाए जाएंगे 1.50 करोड़ पौधे
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.