हरियाणा में अब कॉन्ट्रैक्ट वाले इंजीनियर करेंगे गांव का विकास, HKRN से लगेंगे जेई और एसडीओ

चंडीगढ़ | एक तरफ तो जहाँ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती अटक रही है. वहीं, दूसरी तरफ सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत भर्ती बढ़ा रही है. सिर्फ 1 साल के लिए की जाने वाली नियुक्ति में अब सबसे अहम जिम्मेदारी वाली इंजीनियरिंग कैटेगरी को भी शामिल कर दिया गया है.

Haryana Village Gaon

HKRN से लगेंगे जेई और एसडीओ

इसका अर्थ है कि अब जेई और एसडीओ भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त किए जाएंगे. यह नियुक्ति पंचायती राज विभाग में की जा रही है. विभाग में 100 जूनियर इंजीनियर और 50 एसडीओ की नियुक्ति की जाएगी. यानी गांवों के विकास की इंजीनियरिंग की कमान अब अनुबंध के इंजीनियर्स को दी जाएगी. इसे लेकर महकमे के निदेशक की तरफ से सभी एक्सईएन को पत्र भेज दिया गया है.

इन सेंटरों में लगेंगे जेई

यमुनानगर में 11, अम्बाला में 10, कुरुक्षेत्र में 9, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 7- 7, भिवानी, सिरसा व एक्सईएन ऑफिस अम्बाला में 5- 5, करनाल, हिसार, जींद, नूंह व पलवल में 4- 4, रोहतक में तीन, झज्जर, सोनीपत, चरखी दादरी, पानीपत, कैथल, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद व हेडक्वार्टर आफिस में 2- 2 नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

यहाँ लगेंगे SDO

यमुनानगर में 6, कुरुक्षेत्र में 5, अम्बाला, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 4- 4, भिवानी व सिरसा में 3-3, सोनीपत, करनाल, कैथल, हिसार, जींद, नूंह और पलवल में 2- 2, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में एक- एक नियुक्ति होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.