हरियाणा में अब हर 1 लाख गरीबों को दिए जाएंगे घर, सीएम खट्टर ने किया ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार देर शाम पानीपत के समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र पट्टीकलियाना में पहुँचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में गरीबों के सिर पर छत मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने एक योजना बनाई है. जिसके तहत, 1 लाख गरीबों को घर दिए जाएंगे.

house home

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है. वृद्धावस्था सम्मान भत्ता से लेकर छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, आवास योजना आदि योजनाओं के माध्यम से नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है.

पीपीपी से मिला लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई, जिसकी मदद से लोगों को पीला राशन कार्ड और पेंशन जैसी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं. वर्तमान सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, जिससे सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

लाल डोरा मुक्त कर लोगों को दिया कब्जा

मनोहर लाल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत गांव में लाल डोरा मुक्त कर लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिया गया है. शहरों में भी 4 हजार लोगों ने शहरी स्वामित्व योजना का लाभ उठाया है. इसके अलावा, सरकार ने 450 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया है और अगले 2 महीनों में ऐसी 400 और कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.