चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व पोर्टल लॉन्च किया. बता दें कि इस पोर्टल पर पंजीकरण कर स्वामित्व अधिकार प्राप्त कर सकते हैं. इस पोर्टल पर 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
शहरी निकाय स्वामित्व पोर्टल हुआ लांच
इस पोर्टल पर 20 साल से अधिक समय से किराया/ लीज / लाइसेंस फीस पर संपत्ति पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक मिलेगा. वही पालिकाओं की दुकानों व मकानों की मलकियत पर काबिज व्यक्तियों को फायदा मिलेगा. वहीं कब्जा धारियों को वर्तमान कलेक्टर दर पर अधिकतम 50% तक की छूट दी जाएगी.
