हरियाणा में अब एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन होने पर उखाड़े जाएंगे मीटर, लगेगा जुर्माना

चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली विभाग (Haryana Electricity Department) उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने जा रहा है, जिनके नाम पर एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं. ऐसे घरों की पहचान की जाएगी, जहां एक ही मकान में दो या उससे ज्यादा बिजली कनेक्शन लगे हुए हैं. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ऐसे मकानों में अतिरिक्त कनेक्शन मिलने पर उन्हें रद्द कर देगा और केवल एक कनेक्शन को ही जारी रखेगा.

Bijli Prepaid Meter

प्रदेश के बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां लोग एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन ले रहे हैं, जिससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है. इस संबंध में निगम मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं.

इन लोगों पर होगी कार्यवाही

बिजली विभाग ने उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मासिक न्यूनतम शुल्क खत्म किया था, जिनके पास 2 किलोवाट तक का कनेक्शन था और जो 100 यूनिट तक बिजली की खपत करते थे. इसी कारण कई लोगों ने बिजली का बिल कम करने के लिए एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन ले लिए थे. इससे बिजली विभाग को हर महीने भारी नुकसान हो रहा था. अब बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने दो या दो से अधिक बिजली कनेक्शन ले रखे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बदले जाएंगे पुराने बिजली मीटर

निगम द्वारा पुराने बिजली मीटरों को भी बदलने के आदेश जारी किए गए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अधिकारी उर्मिला रानी ने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन ले रखे हैं और वे कम लोड वाले उपभोक्ताओं की सूची में शामिल हो चुके हैं. इससे बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है. अब इन उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, इनसे जुर्माना भी वसूला जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts