हरियाणा में अब घर बैठे मिलेगी सरकारी सेवाओं की जानकारी, इस WhatsApp नंबर पर करें मैसेज

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नया ऑटो अपील सिस्टम (AAS) WhatsApp चैटबॉट और मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया हैं जिसके माध्यम से लोग घर बैठे मोबाइल फोन से ही सरकारी सेवाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे और अपील भी कर सकते हैं.

WhatsApp

WhatsApp Number जारी

अब यदि किसी सरकारी सेवा में देरी हुई तो आपको सरकारी दफ्तरों तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. आप WhatsApp Number 6239466937 पर मैसेज भेज सेवा की जानकारी ले सकेंगे. साथ ही अपील दर्ज कर सकेंगे और उसका स्टेटस देख सकते हैं.

आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

खास बात यह है कि AAS मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों को और भी कई तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इनमें 802 सरकारी सेवाओं को शामिल किया गया है. प्रदेश में अभी 56 विभागों की 802 सेवाएं सेवा का अधिकार कानून के तहत आती हैं. इनमें बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण, पेंशन, बिजली-पानी सेवाएं, फैक्ट्री लाइसेंस, दुकान पंजीकरण, भवन नक्शा मंजूरी जैसी सेवाएं शामिल हैं.

आयोग ने बताया कि 2021 में शुरू किया गया ऑटो अपील सिस्टम (AAS) सबसे बड़ा सुधार साबित हुआ है. यदि तय समयावधि में सेवा नहीं मिलती है तो सिस्टम खुद ही अपील दर्ज कर देता है, यानि अब लोगों को यह पता लगाने की जरूरत नहीं कि किस अधिकारी के पास जाना है. मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के इस डिजिटल सिस्टम को न केवल केंद्र सरकार ने सराहा है बल्कि दूसरे राज्यों के लिए भी मॉडल बन रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

उन्होंने बताया कि यह नया सिस्टम खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत के मामले में काफी मददगार साबित होगा. लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. अब अपीलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी होने लगी है जिससे लोगों को चंडीगढ़ या जिला कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.