अब सुगम होगा हरियाणा रोडवेज का सफर, मुख्यमंत्री सैनी ने 150 AC बसें खरीदने को दी मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 150 एसी बसें शामिल की जाएंगी. ये बसें जून के महीने तक प्रदेश में पहुंच जाएंगी. खास बात यह होगी कि इन बसों में सामान रखने की अधिक जगह होगी, जो पहले से चल रही बसों के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा होगी.

Haryana Roadways AC Bus

वर्तमान में यात्रियों को सामान रखने में कठिनाई होती है, और इन नई बसों से यह समस्या दूर हो जाएगी. इसके अलावा, इन बसों को लंबी दूरी तक आसानी से चलाया जा सकेगा, जो पर्यटन के लिहाज से भी फायदेमंद साबित होगा.

गर्मियों में सफर होगा सुगम

सूबे के मुख्यमंत्री सैनी ने हाल ही में प्रदेश में 600 नई बसों को खरीदने की घोषणा की थी. इसके बाद, अब रोडवेज विभाग द्वारा ऐसी बस बनाने वाली कंपनी का दौरा किया जाएगा. अनुमान है कि होली से पहले प्रदेश में 15 से 20 नई बसें पहुंच जाएंगी. इसके अलावा, 40 सामान्य श्रेणी की बसें भी हरियाणा पहुंचने वाली हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इन नई एसी बसों के गर्मियों में प्रदेश में पहुंचने की संभावना है, जिससे रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले लोगों को गर्मियों के मौसम में भी राहत मिलेगी. ये बसें विशेष रूप से धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों तक चलायी जाएंगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

अनिल विज ने भी की पुष्टि

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के लोगों के लिए रोडवेज के बेड़े में जल्द ही और भी नई बसें जोड़ी जाएंगी. खास तौर पर 150 एसी बसें लायी जाएंगी, जिससे गर्मियों में यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. वर्तमान में रोडवेज के बेड़े को 6,000 बसों तक बढ़ाने की योजना है. बताते चलें कि वर्तमान में प्रदेश से दिल्ली, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर तक बसों का संचालन किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts