हरियाणा: अब किसी भी परीक्षा में सवाल नहीं होंगे रिपीट, एजेंसी तैयार कर रही ख़ास सॉफ्टवेयर

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भविष्य में कराई जाने वाली सभी परीक्षाओं में सवाल रिपीट नहीं होगे. इसके लिए पेपर बनाने वाली एजेंसी एक ख़ास सॉफ्टवेयर तैयार रही है, जिसके द्वारा पेपर बनने के बाद सवालों को रीचेक किया जाएगा. सॉफ्टवेयर से यह ज्ञात हो जाएगा कि कोई सवाल रिपीट तो नहीं है. पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी ग्रुप 56 व 57 के लिए लिखित परीक्षा ली थी, इसमें एक ग्रुप के एग्जाम में काफी सवाल रिपीट हो गए थे. ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर जमकर हमला बोला था.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

किसी भी सूरत में सवाल नहीं होने चाहिए रिपीट

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पेपर बनाने वाली कंपनी को दो टूक जवाब दिया है कि किसी भी सूरत में कोई सवाल रिपीट नहीं होना चाहिए, यही नहीं कोई सवाल पेपर में ऐसा भी नहीं आना चाहिए जो किसी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है. इस बात का एजेंसी अब आगे से पूरा ख्याल रखेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

एजेंसी द्वारा बनाया जाएगा सॉफ्टवेयर

जिस एजेंसी ने पहले पेपर तैयार किया था, आयोग ने उस एजेंसी को नोटिस भी जारी किया था. एजेंसी के अधिकारियों ने पंचकूला ऑफिस में इसके लिए खेद जताया था. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि आगे होने वाली अब किसी भी परीक्षा में सवाल रिपीट नहीं होंगे. पेपर बनाने वाली एजेंसी एक सॉफ्टवेयर बनाएगी जो जाँच करेगी कि कोई प्रश्न रिपीट तो नहीं है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.