अब विद्यार्थी दूर करेंगे परिवार पहचान पत्र की गलतियां, हरियाणा सरकार कर रही इस प्लान पर काम

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब परिवार पहचान पत्र (PPP) की त्रुटियों को ठीक करते नजर आएंगे. सरकार इनके लिए स्कूलों में जागरूकता कैंप लगाए जाने की तैयारी कर रही है. इस योजना के तहत, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को यह सिखाया जाएगा कि वह किस प्रकार टैबलेट के माध्यम से फैमिली आईडी को खोलकर सिटीजन कॉर्नर से गलतियों को सुधार कर सकते हैं.

SCHOOL STUDENT

सिखाई जाएंगी सारी प्रक्रिया

इस दौरान विद्यार्थियों को यह भी प्रशिक्षण दिया जाएगा कि किस प्रकार पीपीपी में नए व्यक्तियों को जोड़ा या पुराने को हटाया जाएगा. इसके अलावा उन्हें जाति प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र सहित बाकी दस्तावेजों को अपलोड करना और प्रदेश में संचालित अन्य योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा.

प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं. अब सरकार चाहती है कि इन विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर इन्हीं टैबलेट के माध्यम से परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड सहित बाकी दस्तावेजों की त्रुटियों को ठीक करवाया जाए, ताकि उनके परिजनों को इन गलतियों को ठीक करवाने के लिए परेशान न होना पड़े.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

सभी जिलों में लागू होगी योजना

शुरुआती चरण के तहत, रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी और खोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सरकार जागरूकता शिविर लगाएगी. इसके बाद बाकी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी यह शिविर लगाए जाने की योजना है. इस बारे में जानकारी देते हुए सतीश खोल, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण, स्टेट कॉर्डिनेटर ने बताया कि अभी हमारी टीम दो कार्यक्रम पूरे कर चुकी है और इनका फीडबैक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दे दिया गया है.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इन कामों को सीखने में काफी रुचि दिखाएंगे. सबके पास सरकारी टैब पहले से ही उपलब्ध है. उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद, वह घर जाकर अपने अपनी फैमिली आईडी की त्रुटियों को घर पर ही ठीक कर पाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts