हरियाणा में अब पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम, सर्विस स्टेशनों और घरों में अनिवार्य होंगे वाटर मीटर

चंडीगढ़ | हरियाणा में जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर उसे लागू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार घरों में पानी के मीटर लगाए जाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को इस्तेमाल के अनुसार ही बिल देना होगा. इससे न केवल पानी की बर्बादी (Water Wastage) रुकेगी. साथ ही, विभाग की आमदन भी बढ़ेगी.

WATER 2

लगेंगे वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशन

जनस्वास्थ्य विभाग गांवों में पीने के पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक कदम उठाएगा. इसी क्रम में जल जीवन मिशन के तहत नए वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशनों की स्थापना की जाएगी. वहीं, अमरूत योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी. गंगवा ने बताया कि जल आपूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दिशा में कैथल और हिसार में दोषी अधिकारियों और निजी एजेंसियों पर कार्रवाई भी की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

घरों और सर्विस स्टेशनों पर लगेंगे मीटर

जल संरक्षण के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है. उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जहां पानी की सबसे ज़्यादा बर्बादी होती है, जिसमें सर्विस स्टेशनों से लेकर गांवों और शहरों में लगी सार्वजनिक टोंटियां तक शामिल हैं. इस समस्या के समाधान के लिए विभाग घरों और सर्विस स्टेशनों पर पानी के मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts