फरीदाबाद | हरियाणा में राइट टू एजुकेशन यानी कि शिक्षा का अधिकार के तहत जिला के प्राइवेट स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कमजोर वर्ग के परिवार अपने बच्चों के लिए 16 अप्रैल तक उज्जवल पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते है. इसके बाद, बच्चों को स्कूल अलॉट होंगे. एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत होंगी. बच्चों का एडमिशन नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा के लिए किया जाएगा. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है.

लॉटरी के जरिए होगा सिलेक्शन
इस स्कीम के तहत, सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसद तक की सीट कमजोर वर्ग परिवार के बच्चों के लिए रिजर्व की गई है. फॉर्म भरने के बाद इन सीटों पर एडमिशन के लिए लॉटरी के जरिए बच्चों को सेलेक्ट किया जाएगा. फरीदाबाद जिले में चल रहे प्राइवेट स्कूलों ने 11 से 20 मार्च के बीच सीटों का विवरण शिक्षा विभाग के पास भेजा है. शिक्षा विभाग ने 23 से लेकर 29 मार्च तक प्राइवेट स्कूलों की डॉक्यूमेंट जांच की है.
चाहिए होंगे यह डाक्यूमेंट्स
अब 16 अप्रैल तक इन स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने के कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे जिनमें परिवार पहचान, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, रेजिडेंट सर्टिफिकेट शामिल है. इन डॉक्यूमेंट को अभी ऑनलाइन अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है.
इस प्रकार करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट RTE Ujjwal Portal या harprathmik.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए Login करने के लिए होम पेज पर ‘Register Here’ पर क्लिक करना होगा.
- अब परिवार पहचान पत्र की ID नम्बर दर्ज करनी होंगी.
- इसके बाद, परिवार का विवरण आ जाएगा, जिसमें से बच्चे को चुनना होगा.
- अब बच्चे का आधार कार्ड, फोटो, और परिवार पहचान पत्र (PPP) की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी.
- स्कूल सेलेक्ट करना होगा जो आपके निवास स्थान से 0-1 किमी और 1- 3 किमी के दायरे में स्थित स्कूल हो.
- अब फॉर्म सबमिट करना होगा.
- इसके बाद, आपका आवेदन जमा हो जाएगा.
- यदि आवेदन जमा करने में कोई समस्या आ रही हो तो आप rte.admission.hryedu@gmail.co m पर ईमेल करें या हेल्पडेस्क नंबर 0172- 5049801 पर संपर्क कर सकते हैं.