हरियाणा ग्रुप D भर्ती में बड़ा बदलाव, सिर्फ CET स्कोर से मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. जैसा कि आप सब जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा यानी सीईटी अनिवार्य किया गया है. अब तक एक बार ग्रुप डी सीईटी आयोजित हुआ है. अब इसे फिर से आयोजित करवाने की तैयारी हो रही है. सरकार ने ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है.

Haryana CET HSSC CET

हरियाणा ग्रुप D भर्ती में बड़ा बदलाव

अब ग्रुप डी के ज्यादातर पदों पर भर्ती सिर्फ सीईटी के आधार पर होगी. अब इंटरव्यू, अतिरिक्त चयन प्रक्रिया या अलग-अलग मानदंडों के स्थान पर सीईटी स्कोर ही नौकरी का आधार होगा. सरकार ने यह कदम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए उठाया है. मानव संसाधन विभाग की तरफ से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, ग्रुप डी भर्ती में सीईटी स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. सिर्फ वे पद इस दायरे से बाहर होंगे जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है.

इस प्रकार होगा प्रश्न पत्र

परीक्षा का लेवल 10वीं कक्षा के अनुरूप रखा गया है. प्रश्नपत्र में 75 प्रतिशत प्रश्न सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और संबंधित विषयों से होंगे जबकि 25 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और करंट अफेयर्स से आएंगे. गजट में साफ किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने ग्रुप डी CET परीक्षा पास की थी और जिसकी वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके अंकों को भी अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में बदला जाएगा.

यह भी पढ़े -  असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया यूजीसी नियमों के खिलाफ

सीईटी स्कोर की होगी अहम भूमिका

भविष्य में आयोजित CET में सफल अभ्यर्थियों के अंकों को भी इसी आधार पर सामान्यीकृत कर संयुक्त मेरिट लिस्ट बनाई  जाएगी. हरियाणा सरकार की तरफ से यह संशोधन हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव कर किया गया है. यह नियम गजट में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी होगा. इस निर्णय के बाद ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित होगी. अब सिलेक्शन में सीईटी स्कोर ही निर्णायक भूमिका अदा करेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.