हरियाणा में राशन डिपो पर बिकेगी जैविक खाद, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से राशनकार्ड धारकों और किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि अभी राज्य में 9,408 राशन डिपो संचालित हैं लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 13,408 करने का फैसला लिया गया है.

Ration Depot

हरियाणा में 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इन राशन डिपो में से 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. इससे महिलाओं को उनके कोटे का पूरा लाभ मिल पाएगा. प्रदेश सरकार ने राशन डिपो वितरण प्रणाली से लेकर डिपो देने के तरीके को और भी पारदर्शी बनाने का फैसला लिया है. राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई अन्य सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं.

डिपो संचालकों की बढ़ेगी आय

उन्होंने बताया कि डिपो संचालक आय का स्रोत बढ़ाने के लिए डिपो से जैविक खाद के 5- 5 किलोग्राम के पैकेट भी बेच सकेंगे. इससे गांव में जैविक खाद बनाने वाले किसान और पशुपालकों को गांव के पास ही एक बाजार मिल जाएगा और उन्हें शहरों तक अपने उत्पाद ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खेती के लिए जैविक खाद का उपयोग करने वाले किसानों को मानक तय कर बनाई गई जैविक खाद भी गांव में ही मिल जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के BPL परिवारों को बड़ा झटका, इस बार राशन के साथ नहीं मिलेगा सरसों का तेल

इस योजना में स्वयं सहायता समूह तथा सीएम पैक्स संचालन समितियों को भी वरीयता मिलेगी. रासायनिक उर्वरक खेती में कम प्रयोग कर जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए भी डिपो संचालकों को दूसरी जिम्मेदारी देकर उनकी आय में बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.