यात्रियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधाएं, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होगी 1 हजार नई बसें

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि रोडवेज बेड़े में 1 हजार नई बसें शामिल होंगी जिनमें से 500 इलेक्ट्रिक बसें होगी.

Electric Buses

ट्रेन की तर्ज पर मिलेगी यह सुविधा

उन्होंने बताया कि एक नई मोबाइल ऐप्लिकेशन लांच की जाएगी जिसकी मदद से लोगों ट्रेनों की तर्ज पर लाइव लोकेशन और टाइमिंग की सटीक जानकारी मिल सकेगी. इसके लिए परिवहन विभाग में तकनीकी रूप से मजबूत निगरानी सिस्टम लागू किया जाएगा. यदि कोई ड्राइवर गलती से दूसरे रूट पर बस ले गया तो तुरंत अलर्ट मिलेगा.

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि रोडवेज विभाग की सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी. इसके लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन विकसित होगी. इस नए सिस्टम का ट्रायल वे खुद देख चुके हैं और जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जिले में शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, PM के दौरे को लेकर चर्चा के साथ कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

पर्यावरण के लिए फायदेमंद

कैबिनेट मंत्री विज ने बताया कि शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां यात्रियों को आरामदायक और किफायती दरों पर सफर करने का मौका मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर यह बसें पर्यावरण अनुकूल रहेगी. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों में पर्यावरण प्रदुषण से छुटकारा मिलेगा. यात्रियों को ऑटो– टैक्सी के महंगे किराए से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.