हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अग्निशमन कर्मियों की मांगों पर होगी जल्द कार्रवाई

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कार्रवाई को शुरू कर दिया है. इस बारे में पहले ही विभाग के अधिकारियों की नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ 2 मीटिंग हो चुकी हैं.

CM Nayab Singh Saini

प्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा

हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि संघ के प्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तारित चर्चा की है. इसमें मांग पत्र के माध्यम से उठाए मुद्दों पर वार्ता की गयी है. इस दौरान जिन मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी है, उन मुद्दों कों सरकार को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

सकारात्मक रूख से कर्मचारियों को उम्मीद

अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र ही मुख्य मांगें पूरी करने पर बल दिया है. मांगों पर अधिकारियों के पॉजिटिव रवैये को देखते हुए कर्मचारियों को आशा हैं कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कोई फैसला हो पायेगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे

  • कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाना.
  • जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 के तहत 58 वर्ष की उम्र तक नौकरी की सुरक्षा की गारंटी का पत्र जारी करना.
  • पुलिस विभाग की तर्ज पर जोखिम भत्ता एवं वर्दी भत्ता दिया जाना.
  • पे- रोल पर कार्यरत फायर ऑपरेटर्स को सृजित पदों पर सामायोजित करना.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.