हरियाणा में बुजुर्गो की हो गई ठाठ, दो दिन में 600 रुपए एरियर के साथ खातों में आएगी पेंशन

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने होली पर्व से पहले प्रदेशभर के पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग ने सभी 13 कैटेगरी की पेंशन में 200 रुपए मासिक बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही, किसी भी लाभार्थी की पेंशन होल्ड नहीं रखने के भी निर्देश दिए गए हैं.

bhudapa pension

सोमवार तक मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गत वर्ष 21 अक्टूबर को बुढ़ापा पेंशन 3 हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार 200 रुपए महीना करने की घोषणा की थी, जिसे 1 नवंबर से लागू किया जाना था. इस संबंध में आदेश जारी होने के बावजूद भी पात्र लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था. अब अगले दो दिनों के भीतर नवंबर, दिसंबर और जनवरी महीने का 200 रुपए प्रति माह की दर से बढ़ा हुआ एरियर (कुल 600 रुपए) सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा.

सीएम नायब सैनी ने सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की पेंशन बिना सूचना के नही रोकी जाएगी. यदि किसी पेंशन में त्रुटि हैं तो संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर SMS भेजकर दस्तावेज जमा कराने का अवसर मिलेगा. दस्तावेज पूरा न होने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पेंशन से जुड़ी शिकायत आने पर जवाबदेही उनकी होगी. बता दें कि हरियाणा में बुजुर्गो की पेंशन कटने को लेकर खूब राजनीति हो रही थी. इस संबंध में INLD और कांग्रेस ने आंदोलन करने की योजना बनाई थी, लेकिन सरकार की सख्ती से आंदोलन से पहले ही पेंशन जारी हो गई है.

यह भी पढ़े -  क्लर्क बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा सरकार ने बदले भर्ती और प्रमोशन के नियम

मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्रवाई के बाद राज्य के करीब 21 लाख लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी माह की बढ़ी हुई राशि जारी कर दी गई है जबकि दिसंबर की राशि शुक्रवार तक और नवंबर की राशि सोमवार तक बैंक खातों में पहुंच जाएगी.

संदिग्ध मामलों पर पहले पेंशन

कुछ पेंशन मामलों में ITR भरने, आधार कार्ड अपडेट न होने, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर में बदलाव जैसे त्रुटियां सामने आई थी. अधिकारियों ने इन मामलों में पेंशन रोकने की बात रखी थी लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पहले सभी की पेंशन जारी की जाएं, बाद में दस्तावेज अपडेट कराएं जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.