मनाली में फंसे हरियाणा के लोग, CM खट्टर ने बैठक कर लोगो से घर के अंदर रहने की अपील की

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार हो रही सावन मास की प्रथम बारिश से उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों की अचानक बैठक बुलाई है जिसमें प्रदेश के आम लोगों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहे. जरूरत होने पर ही घर से बाहर जाएं.

Manohar Lal Khattar CM

किसान फसलों का रखें ख्याल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा राज्य के सभी जिलों में हालात स्थिर बने रहें. इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सीएम खट्टर ने बताया कि मानसून की शुरुआत है और सावन मास की पहली बारिश है. जिसके कारण सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि पूरे देशभर में हालात गंभीर बने हुए हैं. ऐसे में आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. किसान भी अपनी फसलों का ध्यान रखें.

मनाली में फंसे हरियाणा के लोग

इसके अलावा, मनाली में हरियाणा के कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके संबंध में हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की है. वहां के CM ने भी सभी लोगों के सुरक्षित होने की बात कही है और CM खट्टर ने कहा है कि हिमाचल सरकार के साथ हम हालातों पर नज़र रख रहे हैं. इसके साथ ही खट्टर ने कहा है कि सभी से अनुरोध है कि जब तक ज़्यादा ज़रूरी न हो घरों से न निकलें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति