हरियाणा CET को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, एडमिट कार्ड जारी न होने पर गुहार; आज आएगा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के लिए करीबन साढ़े 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 4 शिफ्ट में आयोजित होगी. कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है.

HIGH COURT

अदालत में आज होगी सुनवाई

एडमिट कार्ड जारी न होने और इससे परीक्षा से वंचित होने की दलील देते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिकाकर्ताओं की तरफ से आयोग को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति देने और एडमिट कार्ड जारी करने का निर्देश देने की मांग की गयी है. अदालत में इस मामले में वीरवार यानि आज सुनवाई होगी.

जारी नहीं हुआ एडमिट कार्ड

याचिका में बताया गया है कि उन्होंने परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म वक़्त पर भरा था और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड किए थे. उन्होंने फीस का भुगतान भी किया और फार्म को फाइनल रूप से सबमिट कर दिया. इसके बावजूद, कुछ कारणों से उनका प्रवेश-पत्र जारी नहीं किया गया और उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  NEET-UG 2026 री- एग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न, 20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

लिखित परीक्षा में बैठने की मिले अनुमति

याचिकाकर्ताओं की तरफ से अदालत से आग्रह किया गया है कि अदालत आयोग को निर्देशित करे कि वह उन्हें 26 और 27 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए और जल्द से जल्द उनके प्रवेश पत्र जारी किए जाएं. याचिका में यह भी विनती की गई है कि अदालत परिस्थितियों को देखते हुए कोई अन्य उपयुक्त आदेश या निर्देश पारित करे, जो न्याय के अनुसार हित में हो.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.