हरियाणा में आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

चंडीगढ़ । सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज हरियाणा में पेट्रोल 0.16 पैसे सस्ता हुआ है जिसके बाद पेट्रोल का भाव 95.30 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 0.14 पैसे सस्ता हुआ है जिसके बाद डीजल का भाव 86.53 रुपए प्रति लीटर रहा.

petrol pump

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, अगले 6 दिन बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. विदेशी मुद्रा में अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या है , इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी मालूम कर सकते हैं. इंडियन ऑयल की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक , आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.