हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

चंडीगढ़ । मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 96.59 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 87.76 रुपए प्रति लीटर हो गई है. हरियाणा में आज हिसार जिले में सबसे ज्यादा पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

Petrol Diesel Price 1

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या है , इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी होती हैं और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.