हरियाणा के अधिकतर जिलों में पेट्रोल ने लगाया शतक, जानें क्या है आज की नई कीमतें

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद भाव 100.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत में भी 82 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद डीजल 92.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

बता दें कि पिछले आठ दिनों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 4 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो 101.80 रुपए प्रति लीटर के भाव के साथ सिरसा में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव 92.98 रुपए प्रति लीटर है.

वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चंडीगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद पेट्रोल का भाव 98.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो वहीं 33 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 85.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बता दें कि विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं, इस आधार पर रोज सुबह 6 बजें पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाती है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.