हरियाणा के गरीब परिवार चखेंगे फ्री में मोटे अनाज का स्वाद, नवंबर महीने में मिलेगा बाजरा

चंडीगढ़ | हरियाणा के 22 जिलों के 41,71,314 गरीब परिवार मुफ्त में मोटे अनाज का स्वाद चखेंगे. बता दे प्रदेश भर में जिलेवार 442718.48 क्विंटल बाजरे का आवंटन जारी कर दिया है. इन्हें 31 अक्टूबर तक उठाकर डिपो में पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं. नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह के दौरान प्रदेश भर के 41,71,314 बीपीएल श्रेणी के पात्र परिवारों के 1,66,90075 सदस्यों को सरकारी राशन डिपो पर मुफ्त बाजरा मिलेगा.

Ration Depot

राज्य में बीपीएल परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं मुफ्त मिल रहा है. नवंबर से एएवाई श्रेणी के परिवारों को 17 किलो बाजरा और 18 किलो गेहूं मुफ्त मिलेगा. इसी प्रकार बीपीएल श्रेणी में प्रति सदस्य 2.5 किलो गेहूं व 2.5 किलो बाजरा मुफ्त दिया जाएगा. राशन डिपो पर प्रत्येक श्रेणी के बीपीएल परिवार को साढ़े 13 रुपये में एक किलोग्राम चीनी, जबकि 40 रुपये में दो लीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है.

पात्र परिवारों को मिलेगा इतना राशन

बीपीएल की अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों को प्रति सदस्य ढाई किलोग्राम बाजरा तथा ढाई किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाएगा. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राशन डिपो पर एएवाई श्रेणी के परिवारों को हर महीने 35 किलो गेहूं मुफ्त प्रदान करता है. विभाग एएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को 35 किलो अनाज में से 17 किलो बाजरा जबकि 18 किलो गेहूं वितरित करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

अधिकारी ने कही ये बात

बीपीएल परिवारों को नवंबर से जनवरी तक मुफ्त बाजरा मिलेगा. नवंबर माह से सभी बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो पर मुफ्त बाजरा वितरण के आदेश दिए हैं, जिसका जिलेवार आवंटन जारी कर दिया गया है. 31 अक्टूबर तक गोदामों से बाजरा उठाकर डिपो तक पहुंचाया जाएगा- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.