हरियाणा में गरीबों को मिलेंगे मुफ्त प्लाट, सरकार ने बजट सत्र में पेश किया योजना का व्यापक स्वरूप

चंडीगढ़ | हरियाणा में गरीब परिवारों के खुद के घर का सपना पूरा करने की दिशा में सूबे की नायब सैनी सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. विधानसभा के बजट सत्र में डबवाली से INLD विधायक आदित्य देवीलाल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सदन में जो आंकड़े पेश किए है, उनसे इस योजना के व्यापक स्वरूप का पता चला है.

Plot Jamin Ghar House

हरियाणा सरकार ने बताया गणित

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सदन में बताया कि प्रदेश सरकार अब गांव- गांव में गरीब परिवारों को मुफ्त प्लाट देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसके लिए करीब ढाई हजार ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव भेजे हैं. हमारी सरकार ने इस योजना को एक ही फॉर्मूले पर लागू करने की बजाय आबादी के आधार पर अलग- अलग मॉडल तैयार किए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले महाग्रामों में गरीब परिवारों को 50- 50 वर्ग गज के प्लॉट वितरित किए जाएंगे जबकि सामान्य गांवों में गरीब परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे. शहरों में 30- 30 वर्ग गज के प्लॉट गरीब परिवारों को मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5वें- छठे वेतन आयोग वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

पारदर्शी तरीके से मिलेगा लाभ

कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश की लगभग 2,500 ग्राम पंचायतों ने पंचायती और शामलात भूमि पर गरीब परिवारों के लिए प्लॉट काटने के प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिए हैं और अब इन प्रस्तावों पर विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए सर्वे कराया जा रहा है.

पंचायत मंत्री ने बताया कि यह सर्वे सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जमीन की उपलब्धता, पात्र लाभार्थियों की पहचान और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. सर्वे के बाद ही अंतिम रुप से प्लाटों को आवंटित किया जाएगा ताकि पारदर्शी तरीके से गरीब परिवारों को योजना का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.