हरियाणा के इन गांवों की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान, जल्द बनेंगे नए फोरलेन हाईवे; इनको मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार (Haryana Govt) निरंतर प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही है और हर दिन नई- नई परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है. प्रदेश की अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी हो या राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जुड़ाव- हर तरफ प्रदेश तरक्की के आयाम छू रहा है. प्रदेश सरकार के नेतृत्व में काफी तेज गति से विकास कार्य किया जा रहे हैं.

Highway Road 3

इस परियोजना को मिली मंजूरी

इसी कड़ी में अब प्रदेश के पलवल, नूह और गुरुग्राम जिलों में 0.00 से 71.00 किलोमीटर तक फोरलेन होडल- नूह- पटौदी पाटोदा सड़क यानी होडल- नूह- तावडू- बिलासपुर सड़क को हरी झंडी प्रदान कर दी गई है. इस परियोजना पर 600 करोड रुपए की अनुमानित लागत आ सकती है. इसका उद्देश्य होडल- नूह- पटौदी- पाटोदा मार्ग पर आने- जाने वाले लोगों को सुविधा प्रदान करना और माल परिवहन की सुविधा को बढ़ाना है. ऐसा माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद आसपास के कई गांव के लोगों को लाभ मिल पाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

इन गांवों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना के धरातल पर उतर जाने के बाद बिलासपुर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट, सौंदहद गांव को लाभ मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts