हरियाणा ITI Admission 2026 शुरू, 2 जून से करें आवेदन; 1468 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

हिसार | हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए आईटीआई संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो रही है. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल मोड में संचालित की जाएगी. ऐसे में विद्यार्थियों को घर बैठे आवेदन की सुविधा दी जाएगी. विभाग ने प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की पूरी तैयारी की है.

Job Exam Student Collage

हरियाणा ITI Admission 2026 शुरू

तोशाम रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी राजबीर सिंह ने कहा कि इस सेशन में 1468 सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे. आईटीआई में इंजीनियरिंग और नॉन- इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के ट्रेड में एडमिशन होंगे. विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर जनरल, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सर्वेयर तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड मौजूद होंगे.

नए ट्रेड भी किए जा रहे संचालित

वेल्डर, वेल्डर पाइप, वेल्डर जीएमएडब्ल्यू जीटीएडब्ल्यू और वेल्डर फैब्रिकेशन एंड फिटिंग जैसे विशेष ट्रेड भी शामिल हैं. संस्थान में आधुनिक तकनीक से संबंधित नए ट्रेड भी संचालित किए जा रहे हैं जिनमें ड्रोन टेक्नीशियन, सोलर टेक्नीशियन, वेयरहाउस टेक्नीशियन और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल मुख्य है. नॉन- इंजीनियरिंग ट्रेडों में कोपा, सीएचएनएम, स्टेनोग्राफी हिंदी और स्टेनोग्राफी इंग्लिश जैसे विकल्प भी मौजूद होंगे. कई ट्रेड ड्यूल सिस्टम के तहत संचालित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की बढ़ेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

तैयार रखें सभी डाक्यूमेंट्स

ऑनलाइन आवेदन के समय स्टूडेंट को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना होंगे. विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक अकाउंट विवरण, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. सभी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन के वक्त किसी प्रकार की गलती से बचने के लिए  पहले से सभी डाक्यूमेंट्स तैयार रखे.

उपलब्ध होंगे हेल्प डेस्क 

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे. यहां आवेदन भरने और दस्तावेज अपलोड करने में मदद दी जाएगी. विभाग की तरफ से विद्यार्थियों से अपील की है कि ये अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और वक्त रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.