कौशल रोजगार निगम के जरिए कच्ची भर्तियों का रास्ता साफ, जाने विस्तार से

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए हजारों कच्ची भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है. सरकार ने डिप्लोयमेंट ऑफ़ कॉन्ट्रैकचूअल प्रेसेंस पॉलिसी 2022 अधिसूचित कर दी है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

1 अप्रैल 2022 से यह लागू हो चुकी है. इसके तहत भर्ती कर्मचारी पक्का होने का दावा नहीं कर पाएंगे. इन कर्मचारियों को निगम के नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा. इनकी नियुक्ति 1 साल के लिए की जाएगी और कार्य संतुष्टि के आधार पर उनका समय बढ़ाया जाएगा. नई नीति पर विचार चल रहा था इसी कारण अभी प्रदेश में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट -1 व 2 के तहत कच्ची भर्तियां बंद थीं. नई नीति में निगम के द्वारा 150 अंक निर्धारित किए गए हैं. साथ ही साथ जॉब रोल भी बना दिया गया है. जिन विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति होगी, उनसे वेतन जारी करने के एवज में रोजगार निगम कुल राशि पर 1 प्रतिशत शुल्क वसूल करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 7 IAS; 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.