मार्च महीना आधा बीत जाने के बाद भी नहीं मिल रहा राशन, UDI में बताई जा रही है दिक्कत

चंडीगढ़ | मार्च महीना आधा जाने को है पर राज्य में सरकारी राशन डिपो पर राशन वितरण शुरू नहीं हुआ है. इसके पीछे का कारण अद्वितीय उपकरण पहचान (यूडीआई) में तकनीकी समस्या से पीओएस मशीन का न चल पाना बताया जा रहा है. आलम ये है कि कार्डधारक हर रोज डिपो पर आ रहे हैं और हताश होकर वापिस जा रहे है. डिपो होल्डर लोगों को समझाकर वापिस भेज रहे हैं. कई जगहों पर तो बहस तक की खबरें आ रही है.

Ration Depot

राशन वितरण न होने संबंधित नहीं कोई जानकारी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दिव्या कुंडू ने बताया है कि जिले में राशन वितरण न होने संबंधित कोई जानकारी नहीं है. पानीपत जिले में 494 सरकारी राशन डिपो से 2 लाख 06 हजार 724 कार्डधारकों को हर महीने राशन वितरित किया जाता है. एएवाई केटेगरी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम गेहूं के अतिरिक्त 2 लीटर सरसों का तेल व एक किलोग्राम चीनी प्रदान की जाती है.

पानीपत डिपो एसोसिएशन के प्रधान मुकेश उर्फ कन्हैया ने कहा कि राशन वितरण को लेकर डिपो पर प्रतिदिन लोग आ रहे हैं. लड़ाई झगड़े तक के हालात बन रहे है. देर होने की वजह से कम समय बचने पर राशन वितरण के दौरान समस्या होगी. जल्द से जल्द मशीनों को चालू कराया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 12 हजार गेस्ट टीचर्स को तोहफा, बढ़ा मानदेय, । जनवरी 2025 से लागू होगी पहली वृद्धि

शीघ्र शुरू हो राशन वितरण

डिपो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने बतायाकि 11 मार्च तक भी पीएओस मशीनें काम नहीं कर पा रही है. अधिकारी बता रहे है कि यूडीआई से संबंधित कोई दिक्कत हैं. उन्होंने कहा कि सरकार 3 की अपेक्षा 2 महीने का राशन एक साथ भेजेगा. उन्हें दोनों महीने का राशन एक साथ वितरण करने की अनुमति प्रदान की जाएं. सरकार 6 महीने होने पर 2 महीने का कमीशन जारी कर देती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.