HKRNL के तहत आई डिलीवरी बॉय के पदों पर भर्ती, 18 मार्च तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. आप यहां सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. आपको बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के जरिए डिलीवरी ब्वाय के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Delivery Boy

18 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

कुल 50 पदों पर यह भर्ती होगी. अगर आप भी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो अपना आवेदन भेज सकते हैं. इन पदों के लिए 18 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे. एचकेआरएनएल के तहत, गुरुग्राम और दिल्ली में डिलीवरी ब्वाय के पदों के लिए आवेदन मांगे गई है. इन पदों पर आवेदन के लिए आपके पास 1 से 2 सालों का कार्य अनुभव होना चाहिए यानी कि आवेदन के लिए 1 से 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना जरूरी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, Super- 100 में बढ़ीं इतनी सीटें; आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

हर महीने मिलेंगे 22 हजार

आवेदक को 4 पहिया वाहन को चलाने का अनुभव हो. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए सिलेक्ट किए जाएंगे उन्हें हर महीने 22 हजार रुपये वेतन व अन्य मानदेय मिलेंगे. इस प्रकार आपके पास नौकरी पाने का यह एक अच्छा मौका है. जो भी यह नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपने आवेदन भेज दें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च निर्धारित की गई है. ऐसे में आप अंतिम तारीख से पहले अवश्य अपना आवेदन जमा कर दें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.