हरियाणा में 8 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आबादी के हिसाब से होगी नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) गांवों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार आबादी के हिसाब से गांवों में सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करेगी. इसके लिए नया फार्मूला तैयार किया जाएगा, जिससे गांवों में सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतर हो सकेगी.

SAFAI

HKRN के जरिए होगी नई भर्ती

वर्तमान में प्रदेश के गांवों में कुल 10, 585 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं. ऐसे में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने के फैसले के चलते कुल 18,580 पद बनते हैं. इसलिए राज्य में सफाई कर्मचारियों के खाली 7,995 पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से भर्ती की जाएगी.

बजट सत्र में दी जानकारी

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के सवाल के लिखित जवाब में सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है. जवाब में बताया गया है कि एक हजार की आबादी पर 1, दो हजार तक 2, तीन हजार तक 3, चार हजार तक 3, पांच हजार तक 5 तथा पांच से 10 हजार की आबादी पर 6 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होगी. इसी तरह, 10 हजार से 20 हजार तक आबादी पर आठ और 20 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में 10 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.