हरियाणा सरकार का फैसला, छुट्टियों में स्कूल रहेंगे एकदम साफ- सुथरे; सरपंचों को सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़, Haryana School Holiday | हर साल की तरह अबकी बार भी हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की घोषणा की जा चुकी है. आमतौर पर देखने को मिलता है कि जब भी स्कूलों में लंबी छुट्टियां होती हैं, तो इस दौरान विद्यालयों में साफ- सफाई की व्यवस्था चरमरा जाती है. इसे देखते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों के नाम चिट्ठी जारी की गई है, जिसमें उन्होंने एक महीने तक विद्यालयों की सफाई रखने की जिम्मेदारी सरपंचों पर छोड़ी है.

school 3

छात्रों को परेशानी

हर साल गर्मी की छुट्टियों के बाद जब विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचते हैं, तब साफ- सफाई की व्यवस्था काफी गड़बड़ाई रहती है और विद्यार्थियों को शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्कूल के कमरे, बेंच, इत्यादि सामान पर धूल चढ़ी हुई होती है, जिसे साफ करने में भी काफी परेशानी सामने आती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

सफाई नैतिक जिम्मेदारी

इन्हीं सभी बातों को देखते हुए स्कूलों में साफ- सफाई का जिम्मा अब सरपंचों पर सौंपा गया है, ताकि जब भी स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थी स्कूलों में लौटें, तो उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए. शिक्षा मंत्री ने इस विषय में सरपंचों के नाम एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि ग्रीष्मावकाश 1 से 30 जून के दौरान रह सकता है. इस दौरान शिक्षा के मंदिरों की सफाई करना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts