चंडीगढ़ | पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. देशद्रोह मामले में 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से हिसार की सेंट्रल जेल में बंद सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है.
उम्रकैद की भुगत रहे सजा
संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना के एक मामले में उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन रामपाल कोर्ट में पेश नहीं हुए थे.
जब पुलिस संत रामपाल को बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी. इस दौरान जमकर बवाल हुआ था. इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी. इसी मामले में संत रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
किसानों के मसीहा बनें रामपाल
पिछली साल भारी बारिश से बाढ़ और खेतों में जलभराव हो गया था. बहुत से गांवों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया था. लोगों ने सरकार के सामने मदद के लिए हाथ फैलाएं. ऐसी संकट की घड़ी में संत रामपाल किसानों के मसीहा बनकर सामने आए और उन्होंने हजारों गांवों में जल निकासी के लिए पाइपें और मोटर भिजवाई थी. बहुत सी जगहों पर इस मदद से लोगों को राहत पहुंची थी. संत रामपाल के इस कार्य से गदगद लोगों ने बहुत ही जगहों पर उनके सम्मान में विशाल कार्यक्रमों का आयोजन भी किया था.
