हरियाणा में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, फटाफट यहां चेक करें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार बारिश का कहर जारी है. बारिश की वजह से गई जिलों में पानी भर गया है. इसी कारण से आमजन को काफी परेशानी हो रही है. कई इलाकों में आवाजाही भी बिल्कुल ठप्प हो चुकी है. इसी के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. जी हां हरियाणा के कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. आईए जानते हैं कि किस जिले के स्कूल कब तक बंद रहेंगे.

Holiday 1

विभिन्न जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश

बारिश की वजह से हिसार जिले के सभी स्कूल वीरवार को बंद रहेंगे. भिवानी जिले में भी भिवानी, बवानीखेड़ा और तोशाम खंड के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. फतेहाबाद में स्कूल 5 सितंबर तक व झज्जर जिले में 6 सितंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. रोहतक व सोनीपत जिले में भी अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

अगले आदेश तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

कैथल के गुहला खंड में सभी स्कूल 4 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. यमुनानगर जिले के भी सभी स्कूल 4 सितंबर तक बंद रहेंगे. कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद और पिहोवा उपमंडल के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. अंबाला व पंचकूला जिले के सभी शिक्षण संस्थान वीरवार को बंद रखने के आर्डर दिए गए हैं. ऐसे में हरियाणा के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.