हरियाणा में सोशल मीडिया पर होगा जनता की समस्या का समाधान, सरकार ने तैयार की यह योजना

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार अब एक नई योजना पर काम कर रही है. दरअसल, जिन लोगों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अकाउंट बना रखा है, वे अब अपनी समस्याओं को इस माध्यम से सरकार के समक्ष रख सकेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान करवा पाएंगे. इस योजना के लागू हो जाने के बाद से लोगों को उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान मिल पाएगा.

INTERNET ON MOBILE

सभी विभाग बनाएंगे सोशल मीडिया अकाउंट

इस विषय में सरकार के मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों व सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है. इस प्रक्रिया के तहत सभी विभागों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर ब्लूटिक लेना होगा, ताकि लोगों को यह पता लग पाए कि अकाउंट वेरीफाई है या नहीं. फेसबुक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सभी विभाग अपना अकाउंट बनाएंगे, जिस पर नागरिक अपनी शिकायत उस पर दर्ज करवा पाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गौशालाओं के लिए अच्छी खबर, अब साल में एकमुश्त 2 बार मिलेगा चारे के लिए पैसा

हर विभाग में होगी सोशल मीडिया टीम

जिन विभागों द्वारा पहले से अकाउंट बनाए रखे हैं, उन पर लगातार विभाग को सरकार से जुड़ी योजनाएं, प्रगति रिपोर्ट आदि पोस्ट करनी होंगी तथा CMO हरियाणा की पोस्ट को रिट्वीट करना होगा. हर विभाग की एक सोशल मीडिया टीम होगी, जिसमें ग्राफिक डिजाइनर और कंटेंट राइटर भी होगा. नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायत के उत्तर को विभाग के अकाउंट पर से पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह से जांचा जाएगा. इतना ही नहीं, अकाउंट पर जो पोस्ट प्रकाशित की गई हैं, उनकी डिटेल रिपोर्ट को हर महीने मुख्य सचिव कार्यालय के साथ साझा किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts