हरियाणा को मिलेगा अपना राज्य गीत, बोल और संगीत होगा प्रभावशाली; दिखेगी सांस्कृतिक झलक

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्य गीत के चयन के लिए विधानसभा की कमेटी का गठन किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इस कमेटी की आयोजित दसवीं बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ इस गीत को सुना और उसकी काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह राज्य गीत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाएगा. इसके बोल और संगीत काफी प्रभावशाली हैं.

Nayab Singh Saini

जल्द कमेटी सौपेगी रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्दी ही समिति इस विषय में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. ऐसे माना जा रहा है कि आगामी बजट सत्र में इसकी घोषणा भी की जा सकती है. विधानसभा अध्यक्ष जानकारी दी कि विधानसभा कमेटी के सदस्यों अधिकारियों और कलाकारों ने इसमें काफी मेहनत की है. इस गीत के भाव और भाषा- सौंदर्य काफी अनुपम है. गीत की विषय वस्तु में प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और भौगोलिक संरचना की झलक देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

प्रदेशवासियों की सादगी होगी इंगित

प्रदेश के राज्य गीत में यहाँ की उत्सवधर्मी संस्कृति और लोगों की सादगी जैसी विशेषताओं को उजागर करने की कोशिश की गई है. इसमें लोगों के बीच आपसी भाईचारा, शिक्षा और व्यापार का भी वर्णन किया गया है. यहाँ के लोगों के सादे जीवन को इस गीत के जरिए काव्यबद्ध किया गया है. गीत में प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए किसानों, वीर सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को भी विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts