हरियाणा में 2 दिन होगी झमाझम बरसात, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा; पढ़ें आज की ताजा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में हालांकि ठंड अपने पूरे आवेश में है और शीतलहर से आम जनजीवन अस्त- व्यस्त हुआ जा रहा है, लेकिन फिर भी कल 8 जनवरी को दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलती नजर आई. इन सबके बावजूद सुबह और शाम हाड कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा. आज गुरुवार को भी राज्य के कई इलाकों में दिन निकलने के साथ सूरज देवता आसमान में नजर आए और लोगों ने राहत की सांस ली.

weather barish

10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है. उधर भिवानी, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, रानियां और रोहतक में आसमान साफ नजर आ रहा है. विभाग द्वारा 10 जनवरी की रात से प्रदेश में मौसम के करवट लेने के आसार बताए गए हैं. उसके बाद, 11 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ बरसात की संभावना जताई गई है.

बीते 48 घंटों के दौरान प्रदेश में रात के तापमान में 8 डिग्री की कमी दर्ज की गई. बुधवार रात को तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सोनीपत की रातें सबसे ज्यादा ठंडी रही. यहाँ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया. वर्तमान में ऐसा पहली बार है कि इस सीजन में राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

2 दिन होगी बरसात

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क बना रहेगा, लेकिन उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. कल रात से हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जाएगा, जिससे 11 और 12 जनवरी को राज्य में हल्की से मध्यम दर्ज़े की बरसात होने की संभावना बनी हुई है, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts