हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में नहीं होगा बदलाव, पुराने शेड्यूल के हिसाब से होगा मतदान

चंडीगढ़ | हरियाणा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) संपन्न करवाए जाएंगे. चुनाव आयोग के हवाले से सूत्रों द्वारा यह जानकारी दी गई है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर आयोग की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पूर्व आधारित कार्यक्रम के अनुसार ही अधिकारियों को चुनाव करवाने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.

Election Vote

छुट्टियों का दिया गया था हवाला

बता दें कि BJP, इनेलो समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा आयोग को चुनावी रूपरेखा को बदलने के विषय में पत्र लिखकर मांग की थी. इन दलों द्वारा छुट्टियों का हवाला दिया गया था और मांग की गई थी कि मतदान से पहले और बाद में छुट्टियां हैं. इन दिनों में लोग घूमना पसंद करते हैं. ऐसे में मतदान पर इसका असर पड़ सकता है. इसलिए मतदान की तारीख में बदलाव किया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

कांग्रेस ने की आयोग से ये मांग

दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा गया कि बीजेपी सरकार 1 अक्टूबर को चुनाव टालने की कोशिश कर रही है, जिससे पता लगता है कि राज्य में उनकी पार्टी का जनाधार खत्म हो गया है. वह चुनाव हार रही है. इसीलिए चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रही है. बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को मतदान की तारीखों को आगे न बढ़ने अनुरोध किया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts