हरियाणा में मॉडल संस्कृति और पीएम स्कूलों के लिए जल्द शुरू होगा ट्रांसफर ड्राइव, शेड्यूल की तैयारी पूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा ट्रांसफर ड्राइव चलाने की तैयारी हो रही है. राज्य में 1888 मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूल है और इनमें तैनात हजारों शिक्षकों के लिए शीघ्र ही ट्रांसफर ड्राइव शुरुआत की जाएगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल बना लिया है और इसे जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है. ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया 13 मार्च से शरू हो सकती है.

school teacher

1888 स्कूलों में 5500 से ज्यादा पद खाली

इस ट्रांसफर ड्राइव में पीआरटी, एचटी, ईएसएचएम, टीजीटी, एचएम, प्रिंसिपल और पीजीटी सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल होंगे. शिक्षा विभाग के आंकड़ों के माने तो वर्तमान में इन 1888 स्कूलों में 5500 से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त हैं. ऐसे में ट्रांसफर ड्राइव के जरिए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को बैलेंस करने की कोशिश होगी ताकि जिन स्कूलों में कम टीचर है वहाँ नियुक्ति हो पाए.

हरियाणा में 1888 मॉडल पीएमश्री में से 1420 प्राइमरी, 464 सीनियर सेकेंडरी और 04 सेकेंडरी स्कूल हैं. इनमें करीबन 13 हजार से ज्यादा शिक्षक कार्य कर रहे हैं.

12809 शिक्षक बनेंगे ड्राइव का भाग

पिछले साल मई महीने में विभाग ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में जाने के इच्छुक शिक्षकों को लेकर स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया था. इसमें 12232 शिक्षकों ने अप्लाई किया था. जिसमें से 10474 शिक्षक उपस्थित हुए थे. जिसमें से 10041 शिक्षकों ने स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया था. ड्राइव के दौरान पहले प्रक्रिया पूरी करने वाले 2768 शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा. इस प्रकार से कुल 12809 से ज्यादा शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव का पार्ट बन सकते हैं.

158 शिक्षक अपलोड नहीं कर पाए थे दस्तावेज

मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया शुरू करने से पहले विभाग ने यह भी तय किया है कि यदि स्क्रीनिंग टेस्ट पास कर चुके शिक्षकों की पूरी तैनाती प्रक्रिया के बाद कुछ पद रिक्त रह जाते हैं तो फिर बाहरी स्कूलों के शिक्षकों को रखा जाएगा. ऐसे शिक्षकों को ड्राइव समाप्त होने के बाद जरनल ड्राइव के माध्यम से मर्ज किया जाएगा. इससे सभी पद भर जाएंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस वक्त विभाग ने स्क्रीनिंग टेस्ट लिया था, उस समय लगभग 158 शिक्षक अपने दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे.

यह भी पढ़े -  Chandigarh Munim Jobs

स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रखे गए थे 100 नंबर

उन्हें उस वक्त एक अवसर भी दिया गया था. इसके बावजूद ये शिक्षक दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे. विभाग ने स्क्रीनिंग टेस्ट की प्रोसेस में 60 नंबर एकेडमिक और 40 नंबर लिखित परीक्षा के रखे थे. इस प्रकार कुल 100 नंबर रखे थे पर जो शिक्षक दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे, वे स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने के बाद भी फेल की श्रेणी में शामिल हो गए थे.

फाइनल फैसले के लिए फाइल विचाराधीन

अब ऐसे शिक्षकों को फाइनल देने के लिए विभाग ने भागा दौड़ शुरू कर दी है ताकि इन शिक्षकों को भी ड्राइव में शामिल होने का मौका मिल सके. इस केस से संबंधित फाइल एसीएस स्कूल शिक्षा विभाग के पास फाइनल फैसले के लिए विचाराधीन है. यदि वहां से ग्रीन चिट मिलती है तो इन शिक्षकों के लिए दस्तावेज अपलोड करने वाले लिंक को ओपन कर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.