हरियाणा में शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव शुरू, कई जिलों में वैकेंसी ना होने से शिक्षक परेशान

चंडीगढ़ | हरियाणा में जैसा कि आप सब जानते हैं शिक्षकों के लिए ट्रांसफर ड्राइव शुरू हो चुका है. डिस्ट्रिक्ट कैडर ट्रांसफर प्रोसेस के नए शेड्यूल के जारी होने के बाद शनिवार को नए सिरे से ट्रांसफर ड्राइव शुरू हुई है. दूसरी तरफ शिक्षकों के लिए एक समस्या खड़ी हो गई है. मौलिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी जिला और कैटेगरी मुताबिक वैकेंसी स्टेटस रिपोर्ट में कई जिलों में विभिन्न वर्गों के लिए सीटें ही उपलब्ध नहीं हैं.

Teacher Madam

हरियाणा में शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव हुआ शुरू

ऐसे में जो जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी), प्राथमिक (पीआरटी) शिक्षक व मुख्य अध्यापक अपने होम डिस्ट्रिक्ट में लौटने की कोशिश कर रहें हैं उन्हें झटका लगा है. 8 जिलों भिवानी, दादरी, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जिलों में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग- ए के लिए कोई सीट खाली नहीं है. सामान्य वर्ग में 11 जिलों में कोई वैकेंसी उपलब्ध नहीं है जिनमें भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाड़ी और सोनीपत शामिल हैं.

15 जिलों में नहीं सीट खाली

इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 जिलों भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में कोई सीट नहीं है. पिछड़ा वर्ग- ए के लिए 15 जिलों भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद और पंचकूला में सीट खाली नहीं है. पिछड़ा वर्ग- बी के लिए  दादरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में कोई जगह नहीं है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

इस प्रकार मिलेगी प्राथमिकता

जो शिक्षक अंतर्जिला ट्रांसफर चाहते है वह एक से 21 तक कितने भी जिलों को सेलेक्ट कर सकते है. अगर उनको चिन्हित जिलों में से जिला नहीं मिल पाता है तो वह अपने पुराने जिला में ही कार्यरत रहेंगे. अंतर्जिला ट्रांसफर में सबसे पहले महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (कटैगरी वाइज) शामिल किए जाएंगे.

यदि रिक्तियां होती हैं तो पुरुष अध्यापक (कटैगरी वाइज) और उसके बाद भी अगर रिक्तियां बच जाती हैं तो महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (दूसरी कटैगरी में भी) शामिल होंगी. अगर रिक्तियां बचती हैं तो बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरुष अध्यापकों को नियुक्ति मिल सकती है. अध्यापकों में टाई होने पर उम्र, महिलाएं और अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के मुताबिक फैसला किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.